सारण :रसूलपुर में 36 घंटे से बिधुत आपूर्ति पूर्णतः ठप 
—————————
#बिधुत उपकरण बने शोभा की बस्तु।ग्रामीणों में नाराजगी ————————
#न्यूज़ इनपुट -देवेंद्र कुमार सिंह 

रसूलपुर-
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बिधुत ब्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर बिगत 36 घंटो से बिधुत आपूर्ति पूर्णतः ठप है।रसूलपुर समेत दर्जनो गाँवों में बिधुत आपूर्ति ठप होने से जहाँ आम उपभोक्ताओं में नाराजगी है वही लाखों रूपये के बिधुत उपकरण उपभोक्ताओं के घरों में महज शोभा की बस्तु बनी है।आम लोग यह भी कहने से बाज नहीं आ रहे कि बिकास समीक्षा की झलक मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के आगमन के पूर्व से हीं दीखने लगा है।इस संबंध में एकमा पावर ग्रीड़ के जेई गौतम कुमार ने बताया कि ग्रीड में टेक्नीकल गड़बड़ी के कारण संचालित कार्य को लेकर आपूर्ति ठप है।