
सोनपुर। सोनपुर नमामि गंगे घाट( पुल घाट) पर भारत की शान व महान क्रांतिकारी क्षत्रिय योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह की विजयोत्सव रविवार को मनाया गया एवं उनके जीवनी पर सभी लोगों ने प्रकाश डाला एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू एवं संचालन पूर्व उपाध्यक्ष सुनील दुबे एवं मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अभय सिंह, उपेंद्र सिंह, संजीव कुमार सिंह ,भाजपा नेता धनंजय सिंह समाजसेवी लालबाबू पटेल ,सुधीर कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा ,पूर्व आईटी सेल सौरव सोलंकी ,पप्पू सिंह मृत्युंजय सिंह ,अशोक सिंह, किसनंदन राम, अरुण सिंह ,राजीव मुनमुन, जेपी सेनानी मांधाता सिंह आदि लोग शामिल होकर उनके तैल चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया | इस मौके पर मुकेश सिंह ने कहा कि कुँवर सिंह अपने बीरता और साहस के बल पर अंगरेजी हुकूमत का नींव हिला देने वाले महान योद्धा थे । समाजसेवी अभय सिंह ने बताया की 1857 के सिपाही विद्रोह में बाबू कुंवर सिंह की महथी भूमिका रही।इस दौरान उन्होंने आरा से लेकर आजमगढ़ तक अंग्रेजी सेना से निर्णायक लड़ाईया लड़ी और मुँहतोड़ जवाब दिया।वे एक अच्छे शासक, महान योद्धा और बेहतरीन इंसान थे।जिन्होंने सिपाही विद्रोह के दौरान जगदीशपुर से नेतृत्व किया था।उनकी अदम्य साहस और अतुलनीय बीरता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की 80 वर्ष की उम्र में भी अंग्रेजो से लोहा लेने के दौरान बाहँ में गोली लगने पर उन्होंने अपना हाथ काटकर गंगा माँ को समर्पित कर दिया था।आज ही के दिन उन्होंने अंग्रेजी सेना पर विजय प्राप्त की थी।इसलिये इसे विजयोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।




Recent Comments