मशरक-महाराजगंज रेलखंड पर गाड़ी परिचालन कर संरक्षा आयुक्त ने लिया जायजा, शीघ्र शुरू होगा रेल परिचालन
——————-

——————-
मषरक (सारण) पूर्वोत्तर रेलवे के नवनिर्मित मशरक-महाराजगंज रेलखंड पर गुरूवार को मुख्य स
रक्षा आयुक्त एके जैन ने निरीक्षण के बाद परिचालन को दी हड़ी झंडी।
महाराजगंज से एक दर्जन मोटर ट्राली पर अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए शाम 3 बजे मशरक पहुचे। जहां मशरक जंक्शन पर यात्रि सुविधा एवं प्लेटफार्म का जायजा लिया। अधिकारियों एवं रेलकर्मियो को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पत्रकारों से वार्ता के क्रम में कहा कि मशरक-महाराजगंज रेलखंड पर शीघ्र ही सवाड़ी गाड़ी दौड़ेगी। निर्माण कार्य पर संतोष जताते हुए 14 वर्ष पूर्व शुरू हुआ यह परियोजना का कार्य पूरी कर ली गई है।
सीआरएस एस्पेशल वातानुकूलित ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ विधिवत पूजा अर्चना के बाद इंजन पर नारियल फोर मुख्य सरक्षा आयुक्त एके जैन ने किया। शाम 4:30 बजे स्पीड ट्रायल के लिए सीआरएस एस्पेशल ट्रेन मशरक से महाराजगंज के लिए रवाना हुई। मुख्य संरक्षा आयुक्त एक जैन के साथ डीआरएम एसके झाॅ, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आसुतोष पांडेय, संरक्षा अधिकारी माहताब हुसैन, सेनियर डीइएन जैनेन्द्र कुमार, पथ निर्माण निरीक्षक कृष्णमोहन सिंह, अधिशाशि अभियंता एसके दूबे एवं विपूल माथूर, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, टी आई छपरा विश्वजीत कुमार, मशरक स्टेशन अधीक्षक दीनेश्वर राय समेत अधिकारी एवं स्थानीय यात्री संघ के डाॅ. पीके परमार, सुरेश सिंह, डाॅ. डीसी गुप्ता, अरूण सिंह, शिक्षक नेता शैलेंद्र सिंह मंटू, महेश पोद्दार ब्यवसायी शिवकुमार गुप्ता, डब्लू सिंह सहित अन्य थे।