बेतिया – गौनाहा:– *आग लगने से पांच घर समेत मवेशी व लाखो का हुआ नुकसान*

न्यूज इनपुट म. अजाद मटियरिया गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण मटियरिया गौनाहा*
मटियरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्नौता पंचायत के बेलवा गुडई गांव में बुधवार को अर्द्ध रात्री में लगी आग से पांच घर जल कर राख हो गया । जिसके कारण लाखो का नुकसान हुआ है ।
इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया सखीचंद्र राम ने बताया की रात्री के करीब ग्यारह बजे अचानक आग लगने से नुरन मिया, साहेब मिया, सराज मिया, हदीस मिया, साबिर मिया के लाखो के समान के साथ एक बकरी जल कर मर गई है । 
वही सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल पर राजस्व कर्मचारी को भेजा जा रहा हैं । जांच के बाद मुआवजे की राशि दी जायेगी ।