बेतिया – गौनाहा:– *शिविर नही लगने के कारण महुई पंचायत के पेंशनधारियों ने आक्रोशित हो मुख्यालय में किया प्रदर्शन*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ सुचना के बाद नही लगा शिविर ।
✍ कड़ाके की ठंड मे पहुंचे पेंशनधारी लौटे मायूस ।
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड अंतर्गत महुई पंचायत के सौकडो वृद्धा पेंशनधारियों ने शुक्रवार को शिविर नहीं लगने से आक्रोशित हो मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया । वृद्धा पेंशनधारी मु. पानी, मु. रुक्मणी, मु. संपाती, मु. बसिया, मु. सरस्वती, मु. शिवकली, मु. ठगीया , मु. लालपती बीका महतो, माथुर दिसवर, विश्राम महतो, जानकी महतो, घन श्याम महतो, मधुबन महतो, मु. प्रभावती, मु. लाल पति देवी आदि लोगों ने बताया की पंचायत वार शिविर का आयोजन कर मुख्यालय परिसर में वृद्धा पेंशन धारी का नाम व खाता सुधार कर लाभुको के खाते में पेंशन का पैसा डालने को कहा गया था। शुक्रवार को महुई पंचायत का शिविर लगाने का चिठ्ठी निकाला गया था। जिसके आधार पर पंचायत के मुखिया जितेंद्र चौधरी, वार्ड सदस्य प्रमोद साह, गीता देवी फूलमती देवी, प्रेम नारायण जी, आदि जनप्रतिनिधियो ने वृद्धा पेंशन धारियों को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे जहां शिविर नहीं लगाने के कारण 25 किलोमीटर से चलकर कड़ाके की ठंड में आए लोगों ने आक्रोशित हो प्रदर्शन किया ।
 लोगों का कहना था कि जब शिविर नहीं लगाना था तो ठंड के दिन में सैकड़ों 80 से 90 बरस के लोग  को बुलाने का का क्या मतलब । लोग ठिठुरते कांपते भाड़ा पर गाड़ी लेकर आए थे व ऐसे ही वापस लौट गए। बुजुर्ग पेंशन धारियों का कहना था कि पहले पेंशन मिलता था। लेकिन जब से खाता में डालने का प्रक्रिया शुरु हुआ उन्हें पेंशन मिलना बंद हो गया 15 माह से यह वृद्धा पेंशन धारी प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। आक्रोशित पेंशनधारी सरकार और सरकार की व्यवस्था को कोस रहे थे। मुखिया चौधरी ने बताया कि इस प्रकार से कितने बार पेंशनधारियों को परेशान किया गया लेकिन काम के बदले केवल आश्वासन ही मिलता रहा है।