सारण :रमेश कुमार ने आम आदमी पार्टी की ली सदस्यता छपरा आम आदमी पार्टी की नीतियों व सिद्धांतो से प्रभावित होकर सारण जिला युवा लोकजन शक्ति पार्टी के महामंत्री रमेश कुमार शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। श्री रमेश ने आप की सद्स्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरबिन्द केजरीवाल के नेतृत्व में देश और बिहार में अगली सरकार आप की ही बनेगी।आज पूरा देश अघोषित आपातकाल की स्थति से गुजर रहा है।एेसे में केवल आम आदमी पार्टी ही देश को राजनीतिक संक्रमण काल से मुक्ति दिला सकती है।लोजपा नेता रमेश कुमार के पार्टी में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश्वर सिंह उर्फ मुनी जी, सचिव रंजीत सिंह, प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना,लीगल सेल के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, संतोष यादव,रंजीत यादव,आशीष यादव, केदार सिंह,राजवंशी सिंह,रंजन यादव,भोला मिश्रा आदि नेताओं ने हर्ष ब्यक्त किया है।