
इसुआपुर(सारण): छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष, पानापुर संतोष कुमार सिंह के द्वारा पानापुर प्रखंड अंतर्गत चकिया के संतोष कुमार उर्फ भोला सिंह, कोंध के मनु सहनी, महम्मदपुर के सोनू कुमार कुशवाहा, टोटहाँ जगतपुर के पंकज प्रसाद, रसौली के अर्जुण तिवारी, भोरहां के राजू राम,धेनुकी के उधम गिरी, सतजोड़ा के रोहित कुमार सिंह, बसहियाँ के कन्हैया महतो,बेलौर के चंदन कुमार एवं बकवां के भोली पासवान को जदयू छात्र के पंचायत अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह के आतानगर स्थित पैतृक आवास मनोनय पत्र दिया गया ।इस दौरान शैलेन्द्र प्रताप सिंह के अलावा प्रभुनाथ सिंह, पवन सिंह, वृजकिशोर पासवान, ऋषि कुमार सिंह, कुंदन सिंह,कमलेश चौरसिया एवं चंदन बिंद मौजूद थे। इस मनोनयन पत्र पर जदयू प्रदेश प्रभारी, छात्र एवं पूर्व MLC रणवीर नंदन, जदयू प्रदेश अध्यक्ष,छात्र श्याम पटेल,जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, एकमा विधायक धूमल सिंह, दिनेश सिंह,वीरेन्द्र ओझा,कामेश्वर सिंह,रामाधार सिंह, टनु सिंह, बिगन महतो आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।




Recent Comments