मोबाइल से मांगी पांच लाख की रंगदारी
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : धनौती ओपी क्षेत्र के पकड़ी मकरियार निवासी विजय कुमार कुशवाहा से अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल द्वारा पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। रंगदारी मांगने वाले ने कहा कि तुम्हारा पुत्र पढ़ता है जो गाड़ी से आता-जाता है। तुम पांच लाख रुपए दो,अन्यथा अंजाम बुरा हाेगा। इस मामले में पीड़ित ने सोमवार को थाने में आवेदन दिया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जाता है कि यूपी बलिया जिला के जयनगर बांसडीह निवासी सकल बिंद, मुन्ना बिंद, चंद्रमा बिंद, रितेश बिंद,गंभीरार बीनटोला स्थित सरयू नदी में मछली मार रहे थे। मछली मारने के दौरान इन सभी लोगों का नियंत्रण नाव से खो गया और नाव नदी में पलट गई। इसमें सकल बिंद, मुन्ना बिंद, चंद्रमा बिंद, रितेश बिंद किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन मुनीब बिंद पानी की धार में बह गया। बाद में किसी तरह उसके शव को नदी से निकाला गया।




Recent Comments