सारण :मशरक में रही गणतंत्र दिवस की धूम

मशरक (सारण):
प्रखंड मुख्यालय मशरक थाना परिसर ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरकारी स्कूल गैर सरकारी स्कूल मे आज सुबह झंडा तोलन किया गया ।वहीं मशरक के चन्देश्वर मोड़ पर स्थित डीएम पब्लिक स्कूल के प्रागंण मे प्रोफेसर सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय के अध्यक्षता मे स्कूल मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें हर वर्ग के बच्चे भाग लिया जिसमें बाल प्रतियोगिता अंताक्षरी मे भी जमकर भाग लिया ।

बच्चों के बढा़ई से लेकर सास्कृतिक कार्यक्रम मे भी अभिभावक और देखने वाले लोग आश्चर्य कर रहे थे कि इतनी छोटी उम्र मे इतना कला का प्रदर्शन कर रहे हैं कि लोग जमे हुए नजर आ रहे है कोई टस से मस हिलने का नाम भी नहीं ले रहे थे । कुशल पढा़ई प्रशिक्षण द्वारा तैयार छात्र छात्राएं अपनी प्रतिभा को खूब प्रदर्शित किया ।जिसमें भाग लेने वाले बच्चों मे अणु ,रिया,धनु ,अंशु, पायल ,सौरभ, अंजली, नीतिन ,शुभम् ,अंकिता, पुजा ,प्रिया आदि अनेकों छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।वहीं शिक्षक मंडली भी जोड़तोड़ मेहनत कर बच्चों का मनोबल बढ़ा रहे थे अभिभावक भी तालियां बजाकर बच्चों का मनोबल बढ़ा रहे थे ।कार्यक्रम मे उपस्थित शिक्षक शिक्षाओं मे राजीव कुमार, पिन्की दुबे ,नेहा कुमारी ,सरिता देवी ने भी बच्चों के बाहबाही और तालियां भी खुब बजती रही ।