सारण : युवक को जंगली सुअर ने मारा, एक दिन बाद ईख के खेत मे मिला शव
#सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया:03.मार्च 2018:
भलुआ शंकर डीह गाँव से मवेशियों के लिए चारा काटने चंचलिया दियरा गये एक 35 वर्षीय युवक पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया।जिसका एक दिन बाद ईख के खेत मे शव मिला है।मृतक भलुआ शंकर डीह निवासी शकल राम का 35 वर्षीय पुत्र नागेन्द्र राम है।मृतक की पत्नी सुनैना देवी ने बताया कि उसका पति नागेन्द्र राम 28 फरवरी को मवेशियो के लिए चारा काटने चंचलिया दियरा गया था।जो लौट कर नही आया खोज बिन किया जा रहा था।तभी होली के दिन 02 मार्च को ईख के खेत मे मरे हुए अवस्था मे शव मिला।शव पर जंगली सुअर के हमले के चिन्ह मिले है।शव का जांघ और हाथ फाड़ा हुआ है।पुलिस ने शव का अन्तः परीक्षण करवाकर परिजनों को सौप दिया है।मृतक की पत्नी ने इस संबंध में थाने में यूडी केस दर्ज कराया है।जिसमे कहा गया है कि जंगली सुअर के हमले से मेरी पति की मौत हुई है।




Recent Comments