सारण :अमनौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई 
दैनिक खोज खबर ब्यूरो 
अमनौर /सारण 
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडक के 126वीं जयंती को लेकर अमनौर के विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया. जिसमें डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति, पकड़ी डीह, विशुनपुर के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने भव्य जूलुस निकाली. जहाँ समिति के लोगों ने डॉ. अम्बेडकर की झांकी के साथ शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के नारों के बीच बाइक जुलूस निकाला. उक्त जुलूस अमनौर बाजार से होते हुए नौतन, खासपट्टी, लखना गांव का परिभ्रमण किया. उक्त मौके पर संस्था के अध्यक्ष रविन्द्र निराला, सचिव रंजीत कुमार, डॉ. राकेश राम, विनोद राम,पुर्व उप प्रमुख राधा राम, आशुतोष कुमार आदि लोग उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर लखना गांव में संतोष राम के नेतृत्व में तथा अमनौर अगुआन सहित कई गांवों में भी डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लोगों ने उनके चित्रों पर फुल मालाएँ चढ़ा कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.