छपरा शहर में बढ़ता चोरों का आतंक,पुलिस गस्ती दल पर उठ रहे सवालिया निशान
छपरा
शहर में बढ़ता चोरों का आतंक आये दिन कही न कही बड़े बड़े दुकानों में हो रही है लाखो की चोरी पुलिस गस्ती दल पर उठ रहे सवालिया निशान
पिछले जून महीने में नगर थाना क्षेत्र के अलग अलग तीन दुकानों में हो चुकी है चोरी वही चोरों को पकड़े के बजाय पुलिस हाथ पर हाथ रख कर बैठी है

इसी कड़ी में बीती रात चोरों ने नगर थाना से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांधी चौक के पास दीपक टेलकम जहां मोबाइल का बड़ा कारोबार होता है वही चोरों ने वेंटिलेटर के सहारे दुकान में घुसे और 6 लाख के मोबाइल और इलेक्टॉनिक उपकरण पे हाथ साफ किया वही दुकान के मालिक मोनू कुमार का कहना है कि चार घंटो से पुलिस को घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है लेकिन पुलिस है कि सुनने का नाम नही ले रही है दुकानदार मोनू का कहना है कि पिछले जनवरी माह में भी इनके दुकान में लगभग 8 लाख रुपये मूल्य के समान की चोरी चोरों के द्वारा कर ली गई थी लेकिन उस समय भी पुलिस का रवैया ठीक नही रहा जबकि दुकान मालिक के द्वारा चोरी हुई मोबाइल के EMI नम्बर भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए थे लेकिन पुलिस ने जांच नही किया और फिर दुबारा इस दुकान में चोरी हो गई जिससे पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है
———-
साभार :मनोरंजन पाठक





Recent Comments