सारण :होली के दिन नशेड़ी ने मछली व्यवसायी को मारी चाकू, मौत
#सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया:03.मार्च 2018 :
सरेया रत्नाकर गाँव मे होली के दिन एक मछली व्यवसायी ने एक नशेड़ी को अपने मोटरसाइकिल पर नही बैठाया तो नशेड़ी ने उसे चाकू मार दिया । घटना के सम्बंध में बताया जाता है की चाकू से घायल जख्मी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी है।मृतक उक्त गाँव निवासी पासपति साह का 35 वर्षीय पुत्र दिलीप साह है, जो मछली का व्यवसायी था ।मृतक की पत्नी हेवान्ति देवी ने बताया कि उसके पति होली के दिन शुक्रवार को दोपहर अपने बाइक से बाजार की ओर जा रहे थे।तभी गाँव के चौक पर सुनील सह और कुछ अन्य पियक्कर खड़े थे।नशे की हालत में सुनील साह ने कहा कि मुझे बाइक पर बैठाओ।इस पर मृतक दिलीप साह ने कहा कि तुम दारू पिये हो नही बैठाएंगे।तो उसने कहा कि नही बैठाओगे तो तुम्हे चाकू मार दूँगा।इसी को लेकर विवाद हो ही रहा था कि सुनील ने अपने जेब से चाकू निकाल का दिलीप के पेट मे घोप दिया।बचाने गये गाँव के ही अनिल साह को भी चाकू मार दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना स्थल पर ही दिलीप साह की मौत हो गयी।जबकि अनिल साह को गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है।जहाँ उसका उपचार चल रहा है।




Recent Comments