सारण :तरैया में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 190 लाभुकों को मिला निःशुल्क एलपीजी


#सुरभि तिवारी /तरैया :
तरैया:20अप्रैल 2018:
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत तरैया इण्डेन ग्रामीण वितरक केंद्र द्वारा आदर्श मिडिल स्कूल तरैया में शिविर लगाकर 190 महिलाओं को निःशुल्क एलपीजी सिलिंडर और चूल्हा दिया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने एलपीजी वितरण करके किया।तथा एलपीजी सेफ्टी के बारे में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।उक्त मौके पर सुरेन्द्र सिंह, भाजपा नेता शेखर सिंह, संजय सिंह,पूर्व मुखिया आशा गुप्ता,प्रमुख प्रतिनिधि गणेश सिंह, एचएम धीरेन्द्र कुमार,रविन्द्र सिंह, चंद्रभूषण सिंह व अन्य मौजूद थे।सभी ने महिलाओं को एलपीजी सुरक्षा के बारे में बताया।बीडीओ ने कहा जैसे ही गैस लीकेज का आभाष हो तुरन्त घर का खिड़की दरवाजा खोल दे और सावधानी बरतें।सिलिंडर को ऊँचे स्थानों पर रखकर तथा सूती वस्त्र पहनकर ही भोजन पकाये।