सेन्ट्रल बैंक शाखा में शनिवार को ऋण धारकों के लिए समझौता शिविर का आयोजन
रिविलगंज(सारण) : रिविलगंज बाजार स्थित सेन्ट्रल बैंक शाखा में शनिवार को क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश कुमार के उपस्थिति में ऋण धारकों के लिए समझौता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा रिविलगंज के शाखा प्रबंधक मो. सम्मिउजमां खां ने बताया कि वैसा खाता जो एनपीए हो चुका है और ऋणी ब्याज सहित राशि देने में असमर्थ हैं तो। वैसे बकायादार इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं। शिविर सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक निर्धारित है। इस समयावधि में उपस्थित होकर बकायादार अपनी बकाया राशि का समझौता करा सकते हैं। शाखा प्रबंधक मो. सम्मिउजमां ने बकायादारों से अपील कर कहा कि शिविर में आवें और लाभ उठावें।




Recent Comments