प्रेम प्रसंग को ले कैमरामैन को मारी गई थी गोली
परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : जामो बाजार थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के समीप एक मोबाइल दुकानदार सह वीडियोग्राफर सह हरिहरपुर कला गांव निवासी मंगल साह का पुत्र जितेंद्र साह को अपराधियों ने मंगलवार की शाम गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से भाग निकले। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा है। जिसके प्रतिशोध में कैमरामैन को गोली मारी गई है। हालाकि पुलिस घटना को लेकर कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है। जामो थानाअध्यक्ष सूरज प्रसाद घायल का मौखिक बयान लेने सदर अस्पताल पहुंचे। घायल मौखिक बयान देने से कतराते रहा लेकिन इतना बताया कि गोली मारने वाले को पहचान रहा हूं। वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर पटना रेफर कर दिया। घायल युवक इसी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कला गांव निवासी मंगल साह का पुत्र जितेंद्र साह है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटीहुई है। इस घटना को ले तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
—




Recent Comments