•मोतिहारी (पू.च): घोड़ासहन में भीड़ ने किया कस्टम टीम की ठोकाई कस्टम पदाधिकारी सहित चार घायल

”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:-पूर्वी चम्पारण के घाेड़ासहन में शुक्रवार की देर शाम बीरता बाजार के एक मकान में रेड करने के दौरान कस्टम टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें कस्टम के सुररिन्टेंडेंट सहित कस्टम के चार पदाधिकारियों के घायल होने की सूचना है। रेड पटना के कस्टम सुपरइनटेंडेंट के नेतृत्व में रेड कर रही थी। घोड़ासहन की थाना पुलिस ने मौके से कस्टम के सभी पदाधिकारियों को बचाकर घटनास्थल से लाया। सिकरहना एएसपी बमबम चौधरी का कहना है कि कस्टम टीम को रेड के पहले पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी।उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को रेड की सूचना नहीं दी गयी थी।

व्यवसायी अरविन्द कुमार के गोदाम में हुई रेड, नहीं मिली तस्करी की काली मिर्च:-दरअसल कस्टम टीम काे सूचना मिली थी कि घोड़ासहन के बीरता बाजार के कबीर मुहल्ला निवासी व्यवसायी अरविन्द कुमार के गोदाम में तस्करी की काली मिर्च का स्टॉक रखी गया है। इस सूचना पर पटना के कस्टम सुपरइनटेंडेंट एस कुमार के नेतृत्व में पटना, मोतिहारी, रक्सौल व घोड़ासहन के कस्टम पदाधिकारियों ने अरविन्द कुमार के गोदाम में रेड डाला। गोदाम का ताला तोड़ा गया। जांच करने पर गोदाम में काली मिर्च नहीं मिली। इस पर लोग आक्रोशित हो गये और लोगों ने कस्टम टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें चार कस्टम के चार पदाधिकारी घायल हो गये। सूचना पर घोड़ासहन थानाध्यक्ष युसुफ अंसारी दलबल के साथ पहुँचे और मामले को शांत कराया। कस्टम टीम को मौके से पुलिस अपने साथ लेकर आई।