•कोटवा (पू.च) गयरा गांव में संपत्ति विवाद में हिंसक झड़प में एक महिला गंभीर रूप से घायल

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल के लिए मोतिहारी (पू.च.) से तैयब हसन ताज की रिपोर्ट:-कोटवा थानाक्षेत्र के गयरा गांव में बुधवार को संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी हसीना खातून को मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी करने के बाद आरोपित पक्ष भाग निकलने में सफल रहे। जख्मी महिला हसरत देवान की पत्नी हसीना खातून को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर अस्पताल पुलिस कैंप को दिए गए बयान में जख्मी महिला ने बतायाहै कि संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर पट्टीदार अब्बास देवान और उसकी पत्नी अमीना खातून ने लोहे के रॉड से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिला का आवेदन को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए संबंधित थाना को भेजा जा रहा है।




Recent Comments