एसडीओ ने आरटीपीएस कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा जानबूझकर बरती जा रही लापरवाही का किया जांच

अमनौर(सारण) : आरटीपीएस काउंटर पर कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा जानबूझकर लापरवाही की शिकायत पर मढौरा एसडीओ ने बुधवार को जांच किया. उक्त मामले में एसडीओ ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आरटीपीएस कार्यालय व प्रखंड कार्यालय का गहन निरीक्षण किया. मालूम हो कि आरटीपीएस काउंटर पर कार्यरत कार्यपालक सहायक मनमोहन प्रसाद द्वारा काउंटर पर प्राप्त आवेदन के कम्प्यूटर में डाटा एंट्री के समय त्रुटिपूर्ण नाम, पता, जाति, आय आदि मे भरने की शिकायत लोगों ने अधिकारियों से बार बार किया गया था जिसको लेकर जिला प्रशासन से मिले निर्देश के आलोक में मढौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी ने बुधवार को जांच किया. बताते चलें कि जांच के दौरान कार्यपालक सहायक मनमोहन प्रसाद कार्यालय में अनुपस्थित रहे. जब कि इस दौरान बीडीओ विभू विवेक, सीओ सुशील कुमार सहित अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.