माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च
#परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित कार्यालय से शनिवार को भाकपा माले नेता रवींद्र पासवान के नेतृत्व में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। प्रतिरोध मार्च गुठनी चौराहे से शुरू होकर गुठनी बाजार, पटेल चौक से गांधी आश्रम के रास्ते तेनुआ चौराहा होते हुए गुठनी चौक पर पहुंचक कर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान माले नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर पोस्टर लेकर बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।




Recent Comments