सारण के युवा लेखक रचित नाटक “बाबुल मत करो विवाह” का मंचन भारतीय नृत्य कला मंदिर में सोमवार को होगा

मांझी(सारण):मांझी के उभरते युवा लेखक व कवि बिजेंद्र कुमार तिवारी द्वारा लिखित दहेज प्रथा का पुरजोर खिलाफत करता नाटक बाबुल मत करो विवाह का मंचन सोमवार को राजधानी पटना के भारतीय नृत्य कला मंदिर में किया जायेगा।बिहार सरकार के कला एवम संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदर्शित नाटक के आयोजन में शामिल होने के लिए फ्लोरिडा अमेरिका से स्वामी रामकृष्ण देव जी पहुंच रहे हैं।उनके अलावा प्रदेश के कला संस्कृति मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, पथ निर्माण मंत्री नादकिशोर यादव, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पद्मश्री डॉ सी पी ठाकुर तथा सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।बता दें कि गैरतपुर निवासी बिजेंद्र कुमार तिवारी अपने गांव में ही मिडिल स्कूल में शिक्षक भी हैं।शुरू से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अपनी लेखनी चलाने के लिए जाने जाते है।आकाशवाणी पटना से भी वे कविता पाठ कर चुके हैं।बिजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि जब तक दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों का अंत नही होता। वे अपनी लेखनी चलाते रहेंगे।




Recent Comments