उप मुख्यमंत्री ने किया भीमबांध सौंदर्यीकरण का उद्घाटन
जमुई । (संजीव कुमार सिंह)
करोड़ो रूपये की लागत से भीम बांध की सौंदर्यीकरण का आज बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी ने विधिवत उद्घाटन किया । उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में मोदी जी के अलावे श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, झाझा विधायक डॉ रविन्द्र यादव, तारापुर विधायक मेवालाल चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिकास प्रसाद सिंह, विभाग के प्रधान सचिव दीपक कु सिंह सहित अन्य गणमान्य शामिल थे । उद्घाटन उपरांत उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी जी ने कहा कि बिहार से झारखंड अलग हुआ तो बिहारवासियों को लगा अब बिहार में कही भी पर्यटक स्थल नही है,लेकिन भीम बांध गर्म पानी के लिए मशहूर पूरे बिहार में इस झरने का पानी 55 डिग्री से लेकर 77 डिग्री तक रहता है,इससे ज्यादा गर्म पानी शायद विहार झारखंड में कोई भी झरना नहीं है । सरकार भीम बांध को पर्यटक दृष्टिकोण से और जितनी जमीन है उसपर भी सौंदर्यीकरण का कार्य करने हेतु दृढ़ संकल्पित है । पर्यटक भाइयो से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक ही नही आये बल्कि यहां नवंबर से फरबरी का पर्यटकों का आना जाना जारी रहना चाहिए ।खासकर मुंगेर और जमूई डीएम से उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों के बच्चों को भीम बांध घूमने हेतु प्रेरित करें ! उपस्थित राजनीतिक कार्यकर्ताओ से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब भी पर्यटकों को भीम बांध भेजने के लिए लोगो को प्रेरित करें ।
बाद में उप मुख्यमंत्री वहां के सौदर्यीकरण का बारीकी से निरीक्षण किया, फिर बृक्षारोपण करने उपरांत वहां से गजन झील का भी मुआयना किया । उक्त कार्यक्रम में इनके अलावे डीएम मुंगेर, एसपी मुंगेर, डीडीसी, डीएफओ, जमुई भाजपा के कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष कन्हैया सिंह, राजेश कुमार, विजय अग्रहरी, जिला प्रवक्ता नरेंद्र सिंह, प्रकाश भगत, सोनेलाल पासवान, पूर्व अध्यक्ष भास्कर सिंह, भैयालाल माथुरी, ठाकुर दुगडुग सिंह, लोजपा के जीवन सिंह, सुभाष पासवान , बृजनंदन सिंह, बिरेन्द्र सिंह,विनय पाण्डेय, सिकंदर पटेल राजकिशोर सिन्हा सहित अन्य शामिल हुए




Recent Comments