सारण :मांझी की धरती ने पत्रकार सम्मेलन कर रचा इतिहास 
————–
रामेश्वर गोप की रिपोर्ट 
——–
रसूलपुर 
धन्य है धरणी दास की धरती माझी। जहां 26 मार्च को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की पहली और ऐतिहासिक सम्मेलन संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सहारा के प्रभारी विद्याभूषण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न सारण जिला का पत्रकार सम्मेलन वास्तव में एक क्रांतिकारी सम्मेलन सिद्ध हुआ जहां स्थानीय सांसद अंतिम क्षणों में भी पहुंचकर इस सम्मेलन की महत्वपूर्णता को साबित किया। हिंदुस्तान के पत्रकार भाई मनोज कुमार सिंह पिछले 1 सप्ताह से अपने माझी के सभी पत्रकारों के साथ लगे हुए थे। यह जिले से आए सभी पत्रों के पत्रकार वास्तव में महसूस किये  कि धन्य है माझी के पत्रकार जो पहली बार ही इतना सफल सम्मेलन करवाने में सफल रहे। सम्मेलन में पत्रकारों के अलावा कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिनमें पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र सिंह स्थानीय मुखिया अख्तर भाई सहित कई जनप्रतिनिधि भी ने सहयोग दिया वह स्मरणीय रहेगा।