सारण:पुलिस ने पकड़ी दस हजार की जाली नोट, एक गिरफ्तार
#न्यूज़ इनपुट -अभय सिंह /बनियापुर
बनियापुर(सारण)
थाना क्षेत्र के चेतन छपरा मोड़ पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाली नोट का कारोबार करने वाले एक कारोबारी को दस हजार चार सौ रुपये जाली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया।हालांकि एक धंधेबाज भागने में सफल रहा।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पुलिस अवर निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह पुछरी पुल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे,तभो उन्हें सूचना मिली कि चेतन छपरा मोड़ पर कुछ लोग जाली नोट लेकर पहुंचे हैं।पुलिस जब वहां पहुंची तो पुलिस गाड़ी देखकर दोनो कारोबारी भागने लगे।जिसको पुलिस द्वारा खदेड़ने पर एक को पकड़ लिया जबकि एक भागने में सफल रहा।पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके फूल पैंट के पॉकेट से दस हजार चार सौ का जाली नोट बरामद हुआ।पकड़े गये व्यक्ति का नाम राजेश राय हैै।वही पकड़े गये राजेश राय ने बताया कि जो दूसरा व्यक्ति भाग गया वह चन्दन सिंह है।




Recent Comments