
मशरक मे भारी मात्रा मे कच्चा स्प्रीट बरामद
—–
रोहित कश्यप की रिपोर्ट
—–
मशरक ( सारण ) :
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लौवा प्राथमिक विद्यालय के पास एक पीकप भान सहित भारी मात्रा में अवैध शराब(कच्चा स्प्रीट) बरामद किया। मौके पर एक शराब माफिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य शराब माफिया भागने में सफल रहा। पुलिस ने मशरक थाना काण्ड संख्या- 102/17 दर्ज किया है। जिसमें शराब माफिया ललन राय समेत 11 शराब माफिया को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मढौरा के अनुमण्डल अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में मशरक थानाअध्यक्ष अजय कुमार पासवान, पुअनि सतीस कुमार सिंह, सअनि किरानी कुमार के अलावे इसुआपुर थानाध्यक्ष राणाप्रसाद दल बल के साथ छापामारी दल में सामील थे। पुअनि सतिस कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर मशरक थाना काण्ड संख्या 102/17 दर्ज किया गया है जिसमें लौवा गांव के शराब माफिया ललन राय समेत 11नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में कहा कि मढौरा के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में गुरूवार को देर रात्रि पहर में गुप्त सूचना पर मशरक थानाध्यक्ष ने दल बल व इसुआपुर पुलिस के साथ इसुआपुर थाना क्षेत्र के लौवा प्राथमिक विद्यालय के पास एक पीकप भान पर 11ड्राम में 22सौ लीटर शराब (कच्चा स्प्रीट) बरामद किया। पुलिस ने उक्त शराब लदी पीकप भान को पकड़ अपने कब्जे में कर लिया। वही मौके से एक शराब माफिया कुबेर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य शराब माफिया अन्धेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।




Recent Comments