सारण :​युवाओ ने पेड़ों को मित्र बनाने का लिया संकल्प : क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागी पुरस्कृत 
कोपा – 
जलालपुर प्रखंड के देवरिया योगी बाबा परिसर में पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता एवं समूह चर्चा में युवा प्रतिभागियों ने एक पेड़ लगाने तथ उसे मित्र बनाने का संकल्प लिया । युवाओं ने आम लोगों को पेड़ों के अभाव में पर्यावरण को होने वाले खतरों से आगाह किया । युवा वक्ताओ ने  खेती किसानी में पर्यावरण का पड़ रहे प्रभाव की जानकारी भी दी । कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । पुरस्कार पाने वालों में प्रथम स्थान टीम सी के पवन तिवारी, विक्की कुमार तथा प्रेमचन्द का रहा । दूसरे स्थान पर टीम ए के चंदन ,दलन तथा  दीपक कुमार का रहा वहीं तृतीय स्थान पर टीम बी के बंटी गुप्ता  राकेश कुमार तथा चुन्नु कुमार रहे । पुरस्कार वितरण प्रधानाध्यापक  उमेश कुमार सिंह तथा शिक्षक  नेता मनीष कुमार एवं पूर्व डी डी ओ जलेश्वर पंडित ने संयुक्त रूप से  किया । क्विज का संचालन अखिलेश्वर पाण्डेय ने किया । मौके पर डा विमलेश्वर पाण्डेय गोपेश पाण्डेय ,रामबाबू यादव , जीतेन्द्र तिवारी ,टिंकू प्रसाद , राजेन्द्र यादव सहित कई अन्य उपस्थित थे ।