सारण : डायन बता महिला को पीटा, छः के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र के महुली गांव में एक महिला को डायन कहकर मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है.इस संबंध में उक्त गांव निवासी शोभना ठाकुर की पत्नी सरोज देवी ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.जिसमे कहा गया है कि सराजुद्दीन मियां,गुलबदन खातून,सलीम,डब्लू,अलताफ,निशु सभी ने शाम में पूजा करने जा रही थी तो घेर कर डायन कहकर मारपीट कर जख्मी कर दिया तथा कपड़ा भी फाड़ दिया.वहीं गर्दन से चेन व कान की झुमका छीन लिया.पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गयी है.




Recent Comments