विदाई समारोह में बीईओ को किया गया सम्मानित
तरैया(सारण) : प्रखण्ड के कन्या मध्य विद्यालय में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें स्थान्तरित बीईओ अशोक कुमार सिंह को शिक्षकों ने अंग वस्त्र एवं लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया।प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अशोक कुमार ने हमेशा तरैया के शिक्षा विकास और शिक्षक हित में सराहनीय कार्य किये इसलिए उनके कार्यकाल को याद किया जाएगा।ज्ञातव्य हो कि अशोक कुमार सिंह का स्थान्तरण होने के बाद अब तरैया में बीईओ का पद खाली है।फिलहाल पानापुर बीईओ प्रतिभा कुमारी तरैया बीईओ के प्रभार में है।उक्त मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह, समन्वयक संजय कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह,एचएम सत्येन्द्र सिंह,नवल किशोर यादव,धीरेन्द्र कुमार, मो.अनीश,बबन सहनी, ओमप्रकाश गुप्ता,चितरंजन सिंह,मुन्ना प्रसाद व अन्य मौजूद थे।
(न्यूज इनपुट-धर्मेन्द्र कुमार, तरैया)




Recent Comments