सारण :पहली बार बिजली जलने से महादलित बस्ती में खुशी
#अजहर करीम 

इसुआपुर 
प्रखण्ड के शामकौरिया रेलवे ढ़ाला के पास महुली महादलित बस्ती में आजादी के बाद पहलीवार मंगलवार की देर शाम  बिजली जलने से बस्ती के लोगों में खुशी का माहौल है .बस्ती के लोगों में बांसफोर मुद्रिका ,राजू ,दिलीप ,चंदन ,राजेश,विनोद ,बसंती देवी ,कांति देवी ,उर्मिला देवी सहित दर्जनों लोगों ने बस्ती को रौशन करने करने का श्रेय जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप को देते हुए बताया कि वे लोग उनसे मिलकर बिजली की समस्या से अवगत कराया था .जिसपर जदयू नेता ने उनके घरों में बिजली जलवाने का भरोसा दिलाया था .इस नए ट्रांसफर्मर के लग जाने से शामकौरियां बाजार के लोगों व व्यवसाईयों को भी इसका लाभ मिलेगा .अब तक इन्हें चकहन गांव स्थित ट्रंसफर्मर से बिजली सप्लाई की जाती है .अब बाजार में ही ट्रांसफर्मर लग जाने से लोगों ने जदयू नेता का आभार व्यक्त किया है .इस मौके पर शैलेन्द्र प्रताप ने बस्ती के लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया .बस्ती के उत्साहित लोगों ने सिग्हां बजाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा जदयू नेता के जिन्दाबाद के नारे लगाए .इस मौके पर छपरा पूर्वी के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार ,सहायक विद्युत अभियंता मढ़ौरा देवेन्द्र राम ,जेई जावेद अंसारी ,जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष छबीनाथ सिंह ,मनौवर हुसैन ,केश्वर नट ,शंभूनाथ महतो ,सतीश श्रीवास्तव ,किशोर कुशवाहा व अन्य थे .