सारण :जनजागरूकता का दौर जारी, आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकालीं रैली 

मढ़ौरा (सारण)
स्थानीय अनुमंडल  मुख्यालय में प्रखंड समेकित बाल परियोजना कार्यालय से सीडीपीओ के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जनजागरूकता रैली का आयोजन की । मानव शृंखला के निर्माण की जन जागरूकता के लिये गुरुवार को मढ़ौरा स्थित कार्यालय से रैली शुरू होकर अम्बेडकर पार्क तक गयी ।

 रैली में सीडीपीओ जाया कुमारी अनुमंडल कल्य़ाण पदाधिकारी श्याम किशोर पासवान सहित आंगनबाड़ी  प्रवेक्षिका और सेविका , सहायिका भी शामिल थी । 

बंता दे की 21 जनवरी को अनुमंडल के मसरक के पश्चिम सीवान जिला से सटे मानव शृंखला शुरू होगी जो तरैया , मढ़ौरा अमनौर से  सोनहो तक बनेगी । इसमें मशरक में 12 किलोमीटर , तरैया और मढ़ौरा में 14 -14 किलोमीटर और अमनौर में 37 किलोमीटर की दूरी में मानव शृंखला बननी है ।