सारण :अनियंत्रित कार की ठोकर से युवक जख्मी , ड्राईवर को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल


बनियापुर(सारण):स्थानीय थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव के निवासी 40 वर्षीय सुरेंद्र पंडीत को अनियंत्रित बेगनार कार ने ठोकर मार दी । जिससे श्री पंडित गंभीर रूप से जख्मी हो गए।वही दरबाजे पर खड़ी पीकऑप गाड़ी को भी कार ने पीछे से धक्का मार क्षतिग्रस्त कर दिया।जख्मी व्यक्ति को परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज हेतु पीएचसी जलालपुर ले जाया गया।जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सको ने बेहतर ईलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफ़र कर दिया ।घटना गत मंगलवार की रात्रि की बताई जाती है।मामले की प्राथमिकी घायल के भाई हरेंद्र कुमार ने बनियापुर थाने में दर्ज कराई है।जिसमे कार के चालक सहाजितपुर थाना क्षेत्र के ससना गाँव निवासी बिपिन प्रसाद को नामजद कर तेज रफ़्तार से लापरवाही पुर्वक गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है की रात्रि में अपने मकान के आगे चौकी बिछा रहे थे।तभी एनएच 101 पर छपरा की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने मेरे भाई को धक्का मार दिया।जिससे वे सड़क पर गिर गए और उनका सर फट गया।इस बीच उनके पैर पर गाड़ी चढ़ गई।जिससे उनका पैर भी टूट गया।थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया की लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के मामले में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित करवाई करते हुए चालक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया।




Recent Comments