
•मोतिहारी (पू.च.) केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की गहमागहमी तेज सुदर्शन सिंह के समर्थन में आये हरसिद्धि प्रखंड के सभी पैक्स अध्यक्ष.
•हरसिद्धि प्रखंड के 19 पैक्स अध्यक्षों ने सुदर्शन सिंह को दुबारा सहकारिता बैंक अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी करने के लिए समर्थन किया.
•यहा बता दे की सभी प्रखंड में वर्तमान अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह के समर्थकों ने उनके नाम की घोषणा करने के साथ कमर कस है तैयार.
फ़ाईल फ़ोटो]
[✍दैनिक खोज खबर मोतिहारी पुर्वी चंपारण डेस्क:] केंद्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह को दुबारा सहकारिता बैंक अध्यक्ष के रूप में ताजपोशी करने
को लेकर शुक्रवार को हरसिद्धि प्रखंड रानी छपरा में शंभू प्रसाद के आवास पर एक बैठक हुई, जिसमें वहां मौजूद सभी 19 पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि श्री सिंह का कार्य अध्यक्ष के रूप में काफी सराहनीय रहा है।ये विवादों से दूर रहते हुए सभी पैक्स अध्यक्षों को सम्मान देते रहे हैं।
इसलिए इस चुनाव में भी उन्हें दुबारा इस पद पर आसीन कर सहकारिता की गरिमा को कायम रखना है। पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि श्री सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान जितने भी पैक्स अध्यक्ष थे सबकी सहायता की और उन्हें सरकार की ओर से मिलनेवाले अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अधिकार को दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि श्री सिंह दलीय, जातीय व धार्मिक भावना से उपर रहकर सदस्यों के लिए उपलब्ध रहे।
यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता में कहीं कोई कमी नहीं आई है। समाज के सभी वर्ग के लोग उन्हें पसंद करते हैं। बैठक का संचालन वीरेंद्र तिवारी ने किया।
बैठक में प्रखंड क्षेत्र के 19 पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में शिवाकांत पांडेय, रीतेश कुमार, अरविंद सिंह, अरूण प्रसाद कुशवाहा, संजय ठाकुर, मंटू तिवारी, प्रशांत कुमार, भरत प्रसाद, पवन गुप्ता, किशोरी प्रसाद, नंद किशोर प्रसाद, पप्पू सिंह, राजकिशोर सिंह, अनिल चौबे सहित सभी पैक्स अध्यक्षों की मौजूदगी रही।




Recent Comments