वैशाली :व्यापार मंडल निदेशक की प्रथम बैठक सम्पन्न, पांच सूत्री प्रस्ताव हुए पारित
प्रेम कुमार- बिदुपूर( हाजीपुर) 

बिदूपुर प्रखंड मुख्यालय में व्यापार मंडल निदेशक की प्रथम बैठक आयोजित की गई।बैठक में पांच सूत्री प्रस्ताव पारित किए गए।बैठक में किसानों के हितों पर मुख्य रूप से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष चन्द्रभूषण कुमार ने करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किए।उन्होंने कहा कि प्रखंड में व्यापार मंडल के कार्यो में पारदर्शी तरीके अपनाए जायेगे।इस बैठक में पारित प्रस्तावों में  प्रखंड के व्यापार मंडल का खाता खोलने, वर्ष 2005 के  बाद नही हुए व्यापार मंडल के ऑडिट को शीघ्र कराने, प्रखंड मुख्यालय में व्यापार मंडल का गोदाम का निर्माण कराने, किसानों से धान की अधिप्राप्ति  के लिए शीघ्र सी सी की व्यवस्था कराने की मांग करने,वही किसानों को प्रखंड मुख्यालय से ही खाद उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पारित किए गए।

इस अवसर पर बी सी ओ मुकेश कुमार,सहित कार्यकारिणी सदस्यों में लाल बहादुर यादव,मुंद्रिका राय, चंदेश्वर पासवान,शुरमिला कुमारी,वीरचन्द्र सिंह,रविन्द्र साह, राजीव राय, विनोद राय, जितेंद्र मालाकार,नवीन कुमार, मालती देवी,संजय कुमार सिंह,शिव शंकर सिंह,अरुण कुमार, प्रियरंजन सिंह,अजय कुमार,सुजीत कुमार,अशोक कुमार, डॉ सुरेंद्र चौधरी पूर्व पैक्स अध्यक्ष आदि छात्र संघ के नेता पिंटु कुमार उपस्थित थे।बैठक के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन पूर्व पैक्स अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र चौधरी ने किया।