▶️रजनीश रंजन/इसुआपुर(सारण) : इसुआपुर पंचायत के इसुआपुर गांव के 6 नम्बर वार्ड के दलित समाज के नट जाती के दर्जनों महिलाओं ने पानी निकासी समस्या को लेकर बीडीओ तथा सीओ तथा थानाध्यक्ष से मुलाकात की ।जिला परिषद गितासगर सागर राम के नेतृत्व में महिलाओं ने बीडीओ ऐश्वर्य कश्यप, सीओ अजय ठाकुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास से मिलकर घरों में घुस आए पानी को निकालने तथा भोजन ब्यवस्था की मांग की । वही पदाधिकारियों ने पानी की निकसी की समस्या के निराकरण का आश्वासन दिए ।

मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा और करवां मुखिया प्रतिनिधी मनोज राय भी पहुच लोगो को समझा बुझाकर उस टोले की समस्या के समाधान के लिए स्थानीय मुखिया से बात कर निदान करने की बात कही ।मांगो के समर्थन में गंगा सागर राम,उमरिया देवी,सरस्वती देवी,उर्मिला देवी,अनिता देवी,हेवन्ति देवी,चंपा कुंवर,पुष्पा देवी, मुनी देवी,किरण कुमारी, रिंकू देवी,जानकी देवी,लक्छमीना देवी,सोभा देवी,इंदु देवी सहित दर्जनों महिलाएं थीं ।




Recent Comments