सारण :मढौरा में बाइक का डिक्की तोड़ 41000 उड़ाया
मढ़ौरा (सारण)
स्थानीय अनुमंडल कार्यालय परिसर में खड़ी बाइक का डिक्की तोड़ उसमे रखे करीब 41000 रुपये चोरों ने उड़ा लिया। पीड़ित इसुआपुर के सलेमपुर निवासी दयानिधि सिंह बताये जाते है ।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को स्टेट बैंक मढ़ौरा से करीब 41000 रुपये की निकासी कर बाइक की डिक्की में रख लिया और राशन किरासन का आवेदन जमा करने मढ़ौरा अनुमंडल मे आर टी पी एस काउंटर पर चले गए जहाँ अपनी बाइक को खड़ी कर आवेदन जमा करने ऑफिस में घुसे और आवेदन जमा नही होने के कारण तुरन्त बाहर निकल गए इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक की डिक्की को तोड़ उसमे रखे 41000 रुपये लेकर फरार हो गए। इस संबंध में दयानिधि सिंह ने मढ़ौरा थाने में एक लिखित शिकायत की आवेदन दी है ।