सारण :बाइक सवार लूटेरों ने दो मोबाइल के साथ साढ़े छः हजार रुपये लूट हुये फरार
मढ़ौरा /सारण
थाना क्षेत्र के राहीमपुर में पानापुर के एमडीएम प्रभारी को अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर साढ़े छः हजार रूपया और मोबाइल लूट लिया । घटना बुधवार की रात सवा नौ की है, जब एमडीएम प्रभारी सुबोध कुमार सिंह पानापुर से अपने घर अमनौर के झखड़ा गांव लौट रहा था । घर लौटने के दौरान मढ़ौरा राहीमपुर पुल के 100 मीटर पूरब ब्रेकर के पास पहुंचा तभी पीछे से दो अपाची से चार की संख्या में अपराधी सामने से आकर घेर लिए । अपराधियों ने पाकेट का पैसा और मोबाइल मांगा विरोध करने पर जांघ में चाकू मारकर जख्मी कर दिया I जबरन दो मोबाइल और पाकेट में रखा साढ़े छः हजार रूपया निकाल लिया । अपराधी बाइक भी लूटना चाहते थे लेकिन तभी सामने से गाड़ी को आता देख कर भाग निकले । घटना से दहशत में आये एमडीएम प्रभारी किसी तरह बाइक चलाकर बिक्रमपुर पहुंचा और दुसरे के मोबाइल से अपने परिजनों को सुचना दी स्थानीय स्तर पर इलाज कारवाकर अगले दिन सुबह में थाना पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज करायी । थानाध्यक्ष रामबालेश्वर राय ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस कारवाई में जुट गई है जल्दी ही अपराधियों को पुलिस पकड़ने में कामयाब होगी