पंचायत घर मे बैठ कर सरपंची क्यों नही करते सरपंच जी ?
राकेश फौजदार 
भरतपुर 22 अप्रैल। राजस्थान में भरतपुर के रारह ग्राम पंचायत के सरपंच के अपने पंचायत घर में न बैठ कर उपतहसील में वेठ पंचायत घर चलाने के मामले को लेकर उपजे बिबाद के बाद धरने ब प्रदर्शनो का दौर जारी है। शनिबार को रारह उपतहसील पर छटे दिन भी जीएसएस का धरना जारी रहा। इस अबसर पर सोमवार तक उपतहसील से सामान नहीं हटाये जाने पर महासभा उनके सामान को बाहर रख देने की घोषणा भी की गई। धरनार्थियों ने कैशलेस व ओडीएफ पंचायत घोषित करा लिए गए कथित लाभ की जांच कराने की मांग भी की गई। गौरतलब है कि मामले को लेकर रारह कस्वा के बाजार भी बंद रह चुके है।