सारण :चिमनी संघ की बैठक में ईंट बिक्री का न्यूनतम दर निर्धारित

मढौरा/ सारण
प्रखंड के अवारी स्थित अरुण सिंह के चिमनी भट्ठा पर चिमनी संघ की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता संघ के जिला सचिव राजेंद्र सिंह ने किया।

बैठक में सत्रह सम्मति से ईंट बिक्री का न्यूनतम दर छः किलोमीटर की दूरी तक पहुंचाकर एक नम्बर का पांच हजार दो सौ रुपए और मीठ ईंट पांच हजार रुपए से कम पर नहीं बेचने का निर्णय लिया गया।साथ ही सी टी ओ, जिग-जैग चिमनी निर्माण और खनन विभाग से परिवहन चालान नहीं मिलने पर विस्तृत चर्चा करते हुए अगली रणनीति तय की गई। बैठक में निर्धारित दर से कम पर ईंट की बिक्री करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

बैठक में मुखिया अरुण सिंह, पूर्व मुखिया गणेश राय, राजेश कुमार सिंह,सत्य नरायण प्र यादव , नागेंद्र तिवारी, सुबोध कुमार सिंह,रामजीत प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, विजय शर्मा सहित दर्जनों चिमनी भट्ठा मालिक उपस्थित रहे।