
उज्जवला योजना से लाभुकों को मिला गैस कनेक्शन
अमनौर
रविवार को अमनौर प्रखंड के मदारपुर पंचायत के लहेरछपरा गांव में प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत लाभुको को एचपी गैस इन्तरप्राइजेज के प्रोपराइटर विनोद कुमार परसा के द्वारा श्री राजीवप्रताप रूढ़ि माननीय सांसद के तरफ से 55 महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्सन दिया गया ,इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री एवम छपरा सांसद द्वारा चलाये जा रहे कार्यो के बारे में चल रहे योजनाओ में जैसे नल जल योजना,सुकन्या योजना ,अंत्योदय योजना, सहित केंद्र द्वारा चलाये जा रहे सभी योजनाओं के बारे में वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को जनकारी दी। राजीव प्रताप रूडी जी ने एसटी , एससी को भी बीना राशन कार्ड के भी उज्ज्वला योजना का लाभ मिलेगा,केवल जातिप्रमान पत्र अनिवार्य होगा,इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कार्यसमिति राकेश सिंह ने कहा कि रूढ़ि जी छपरा के विकाश के प्रति काफी सजग है और दिन रात छपरा के विकाश के बारे में अपने कायकर्ताओं से बात चीत करते रहते है,इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा,भाजपा नेता अनिल सिंह,समिति सदस्य इंद्रजीत कुमार,युवामोर्चा अध्यक्ष राजविकाश सिंह,सपंच प्रतिनिधि गिरी जी,सूर्यकुमार सिंह,रजनीश कुमार, विनय सिंह,प्रकाश सिंह उपस्थित थे,अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह और संचालन पवन भगत ने किया ।




Recent Comments