सारण :मढौरा में एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर ₹442000/- रुपए उड़ाए
मढौरा/ सारण
स्थानीय थाना क्षेत्र के गढ़देवी चौक स्थित पीएनबी के एटीएम से कार्ड बदलकर खाताधारी के साथ धोखाधड़ी कर ₹442000/- रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के पियरपुरवा निवासी एम्स के रिटायर्ड कर्मी फुलेना प्रसाद गढ़देवी चौक स्थित पीएनबी के एटीएम से ₹1000/ निकालने आए थे ।पहले से खड़ा युवक सहयोग के नाम पर जालसाजी कर एटीएम कार्ड बदल दिया । पीड़ित ने बताया की निकाली हुई राशि गिन रहे थे । उसी समय दूसरा कार्ड दे दिया । जब फिर बाद में स्टेट बैंक के एटीएम से राशि निकालने आए तो पता चला कि खाते में ₹100/-रुपये ही शेष है। जबकि एटीएम से चार लाख बेयालीस हजार की राशि निकल चुकी है । पीड़ित द्वारा मढौरा थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर करायी गयी है ।गौरतलब हो की पीड़ित व्यक्ति दिल्ली एम्स अस्पताल का रिटायर्ड कर्मी है । दिल्ली स्थित स्टेट बैंक का खाताधारी है । जो फिलहाल सेवानिवृत होने के बाद मढौरा थाना क्षेत्र के पियरपुरवा गांव के रहने वाले फूलेना प्रसाद बताये जाते है ।




Recent Comments