शराब कारोबारी गिरफ्तार, जेल
प्रवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के जी वी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा कुर्मी टोला गाँव निवासी स्व. सुखल सिंह के पुत्र केदार सिंह को शराब बेचने के आरोप में थाना कांड संख्या 401/17 में नामजद किया गया था. नामजद अभियुक्त केदार सिंह प्राथमिकी के बाद से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी इसी क्रम में गुप्त सूचना मिलने पर शुक्रवार को देर संध्या गश्ती के दौरान नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को पुलिस अभिरक्षा में शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायधीश ने उसे जेल भेज दिया.




Recent Comments