वरमाला का रस्म चल ही रहा था की बाराती और सराती में जमकर हुई मारपीट , आधा दर्जन से अधिक हुए घायल
अमनौर (सारण):स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण गांव में आयी बारात में वरमाला के दौरान वर-वधु पक्षों हुई जमकर मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए. वहीं मारपीट के दौरान मची भगदड़ देख सभी बराती भाग खड़े हुए. बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के पकड़ी महम्मद गांव से रविवार को अमनौर हरनारायण गांव बारात आई थी. दरवाजा लगने के बाद वरमाला के समय जब वर-वधु एक दुसरे को माला पहना रहे थे उस दौरान बाराती पक्ष के द्वारा फोम वाला स्प्रे उडा़ने लगे. जिसका वधु पक्ष के द्वारा विरोध जताया गया जिसको लेकर विवाद बढ़ गया. और देखते ही देखते एक दुसरे पर टूट पड़े. जिसको जो मिला एक दूसरे पर बरसाने लगे. चीख पुकार मच गई. भगदड़ के दौरान सभी बाराती जान बचाकर भाग खड़े हुए. जहां दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल उमा महतो का उपचार के लिए अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं अन्य घायलों का उपचार नीजि अस्पताल में किया जा रहा है. इधर सुचना मिलने के बाद अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया. हालांकि शादी की रश्म अबतक पुरी नहीं होने की बात बतायी गयी है.




Recent Comments