सिवान :एक दिन पहले लापता छात्रा का शव बरामद, सनसनी
#लकड़ी दरगाह बाजार से एक किमी दूर मिला शव
#शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिश जांच में जुटी
#परवेज अख्तर/सिवान
सिवान
जिले के बड़हरिया थाना छेत्र के लकड़ी – मीरगंज रोड के लकड़ी दरगाह बाजार से एक किलोमीटर पष्चिम रमेश चौधरी के घर के बगल और सड़क के दखिन बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजे के लगभग 20 वर्षीय छात्रा का मृत लाश को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया।मृतका थाना छेत्र के लकड़ी दरगाह टोले गुलाम गौस निवासी स्वर्गीय खेदन साह की 20 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी बताई जाती है।मृतक के बड़े भाई ने बताया कि सुमन कुमारी इंटर तक पढ़ाई करने के बाद गोपालगज जिला के मीरगंज बाजार स्थित एक कम्प्यूटर में कम्प्यूटर की पढ़ाई कर रही थी।उन्होंने बताया कि सुमन अन्य दिनों की तरह बुधवार के दिन भी अपने गांव के सहेली के साथ मीरगंज कम्प्यूटर के क्लास करने घर से 10 बजे दिन में लगभग पैदल गयी।शाम तक जब आपस घर नही आई तो खोज बिन और पूछताछ शुरू हुआ।इसी क्रम में मृतक सुमन कुमारी की गांव की सहेली घर आ गयी थी उससे पूछताछ किया गया तो वह नही बता सकी बोली कि हमारे साथ घर से जाने के बाद वह एकले कम्प्यूटर क्लास करने चली गयी ।उसके बाद उससे मेरी मुलाकात नही हुई और मैं एकले ही घर चली आयी।उन्होंने बताया कि उसके बाद मैं सिवान और मेरा छोटा भाई मीरगंज ढूढने निकल गए।काफी खोज बिन और पूछताछ करने बाद 8,30 बजे रात में हमदोनो भाई घर वापस आ गये, लेकिन सुमन का पता नही चल सका।उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को बड़हरिया थाना में गुमशुदगी की सूचना दुगा ।आज सुबह स्थानीय चौकीदार मुन्ना मिया ने खबर दिया कि सुमन का मृत लाश मिला है ,आकर देखो।




Recent Comments