झगड़े में महिला की पीट-पीट कर हत्या कर देेने के मामले में चार जने गिरफ्तार
राकेश फौजदार 
भरतपुर 10 अप्रेल। राजस्थान  के भरतपुर में डीग के गांव दांतलौठी में झगड़े के दौरान 23 मार्च 2017 को एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर देेने के मामले में पुलिस ने चार जनो को गिरफतार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय पुलिस सेबा के प्रशिक्षु थाना धिकारी सुधीर चौधरी ने श्रीमती रामदेई की हत्या के मामले में सतीश चंद, अमर सिंह, ऐदल उर्फ यदुवीर सिंह, मनोज कुमार तथा मोहन सिंह जाट निवासी दांतलौठी को गिरफतार किया है।