सारण :बीडीओ द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के बैठक का मखिया संघ ने किया बहिष्कार
बनियापुर (सारण)
प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के बैठक का मखिया संघ ने वहिस्कार किया। जहां वार्ड सदस्यों ने बैठक का पूर्ण समर्थन किया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को चयनित करने के लिए बीडीओ दिपक कुमार द्वारा शनिवार को प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में मुखिया संघ तथा चयनित वार्ड सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। जिस बैठक में सभी पंचायतों में उन्मुखी विकास तथा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना को चयनित करने और इस योजना में मुखिया संघ के सहयोग का उदेश्य रखा गया था। लेकिन इस बैठक में पहुंच कर मुखिया संध ने बैठक का वहिस्कार कर दिया। जहां चयनित वार्ड सदस्यों ने इस बैठक में सहमति प्रदान किया। तथा योजना संचालन में सहयोग करने की स्वीकृत दी। इधर बैठक का वहिस्कार करते हुए मुखिया संघ ने बताया कि हम सभी हर हाल में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का वहिस्कार करते रहेंगे। जहां मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ राय, सहाबुदिन मंसूरी, नंदलाल महतो, कुमुद देवी आदि मौजूद थे। जिसके संबंध में बीडीओ दिपक कुमार ने बताया कि बैठक में मुखिया संघ उपस्थित हुए तथा सहयोग करने की भी बातें कही हैं।




Recent Comments