सिवान :स्मिता, अंशु एवं प्रगति ने महाराजगंज का मान राज्य स्तर पर बढ़ाया
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
महाराजगंज (सिवान) :अनुमंडल मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर केशव नगर की छात्राएं स्मिता, अंशु एंव प्रगति ने विद्या भारती द्वारा
 आयोजित संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान लाकर महाराजगंज ही नहीं, जिले एवं राज्य का भी मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता 18 से से 22 दिसंबर तक राष्ट्रोत्थान विद्या केंद्र बेंगलुरू में आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 20 राज्यों के 
चयनित छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। विद्यालय की छात्राओं की सफलता पर शनिवार को प्रधानाचार्य रामानंद प्रसाद देव ने सम्मानित किया।