सारण :महाशिवरात्री पर 13 फरवरी को निकाली जायेगीं विराट शिव विवाह शोभायात्रा

छपरा 
महाशिवरात्रि के सुअवसर पर 13 फरवरी को विराट शिव विवाह शोभायात्रा का 15 वाॅ भव्य आयोजन की जायेगी ।  बैठक अरूण कुमार सिंह प्राचार्य की अध्यक्षता  मे मनोकामनानाथ मंदिर परिसर मे हुई । ठंडक के मौसम के बावजूद बडी संख्या मे लोगो ने भाग लिया । शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए सभी ने अपने विचार व्यक्त किए ।सचिव बैधनाथ मिश्र , कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना जी , कला संयोजक डा0 राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता , रंजन मिश्रा , आशीष भरतिया , रवी शर्मा सहित अन्य थे ।  संस्थापक अरुण पुरोहित ने सभी बातो की जानकरी दी।