अमृतसर में बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत 10 घायल, पंजाब में हाई अलर्ट
दैनिक खोज खबर, डेस्क
पंजाब के अमृतसर में बम धमाका हुआ है। इस बम धमाके में 3 लोगों की मौत हो गयी है।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के राजसांसी गांव में संत निरंकारी भवन में बम विस्फोट हुआ है। धमाके में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हमले में 8 लोग घायल हो गए है। हमले के बाद से पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बीएसएफ को भी अलर्ट कर दिया गया है।

तस्वीर साभार : ANI
संत निरंकारी भवन में दो बाइक सवार युवक आए और बम फेंककर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि युवकों ने ग्रेनेड फेंका है। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल हो गया है। घटना के बाद जांच के लिए फॉरेंसिक टीम पहुंची हुई है।