मकान गिरने से वृद्ध की मौत
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के डेरा के बंगरा गांव में
शुक्रवार की रात्रि लगातार हो रही बारिश के कारण एक मकान धाराशायी हो
गया। इस घटना में मकान के अंदर सो रहे एक वृद्ध की मलवे से दब कर मौत हो
गई। मृतक डेराराय के बंगरा निवासी रामदेव राम बताए जाते हैं। घटना के बाद
परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। वहीं सूचना पर पहुंचे स्थानीय
जनप्रतिनिधियों ने हर संभव मदद का आश्वासन पीड़ितों को दिया।
—————–




Recent Comments