बेतिया – बगहा:– कुड़ा कचरा से भरा 75 वर्ष पुराने कुॅए का निष्पक्ष जाँच कराकर सफाई जल्द से जल्द कराने के लिए आम जनता द्वारा हसताक्षरीत आवेदन दिया गया

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
बगहा नगरपरिषद वाडॅ नम्बर 30 में एक कुॅआ जो लगभग 75वर्ष पुराना है कुड़ा कचरा फेंक देने के कारण काफी भरा हुआ है। इसकी निष्पक्ष जाँच कराकर सफाई जल्द से जल्द कराने के लिए आम जनता के द्वारा हसताक्षरीत आवेदन पत्र दिनांक 9फरवरी 2018 को दिया गया है।लेकिन दुर्भाग्य से इसकी जाँच नहीं हो सकी तो इस तरफ माननिय सांसद महोदय का बालमीकिनगर लोकसभा क्षेत्र जन-शिकायत कार्यालय में आवेदन पत्र की छाया प्रति प्रतिलिपि देने पर आवश्यक कार्यवाही हेतु श्रीमान सिटी मैनेजर महोदय से वार्तालाप के बाद आश्वासन दिया गया कि सफाई जल्द से जल्द करा दी जाएँगी।आज दिनांक 16 मार्च को सुबह बगहा नगरपरिषद के सफाई कर्मी गए थे, लेकिन इन कर्मीयो के द्वारा सफाई करना मुश्किल प्रतित हो गया।इस कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका है।श्रीमान कार्यपालक पदाधिकारी महोदय बगहा नगरपरिषद एवं श्रीमान सिटी मैनेजर महोदय साथ ही माननिय सभापति महोदया एवम माननिय उप सभापति महोदय से निवेदन है कि इसकी जाँच कराकर कुॅआ की मरम्मत एवं सफाई कराकर एक चापाकल लगवा दिया जाता तो मुहले के लोगों को राहत मिलेगी।इसके लिए बगहा नगरपरिषद जिस तरह से वाडॅ की विकास केलिए विभागीय स्तर पर आम सूचना देकर ई टेनडर करती है।उसी तरह से वाडॅ संख्या 30में कुॅआ मरम्मत एवं सफाई कराकर हमारे मुहले के लोगों को राहत दिलाने की कार्रवाई करनी चाहिए।”इनही आशा एवम विश्वास के साथ”।